फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: Attempt to burn the couple watchman alive by pouring diesel, condition critical

Barabanki News : डीजल डालकर दंपती चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

Tue, 30 Aug 2022 03:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 Aug 2022 03:34 PM IST
सार

सीओ सिटी ने बताया कि चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था पत्नी उसको बचाने में झुलस गई है भाई राजेश शुक्ला की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट का अज्ञात पर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Barabanki News: Attempt to burn the couple watchman alive by pouring diesel, condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित एक अविकसित कॉलोनी के चौकीदार दंपती को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। झुलसे दंपती का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। वहीं पुलिस ने भाई की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट अज्ञात पर दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के सफेदाबाद में गुलमोहर नाम की एक अविकसित कॉलोनी है। इस कॉलोनी में रामसनेहीघाट कोतवाली के चौरी अलादासपुर निवासी शेषनाथ (50) अपनी पत्नी शिव देवी और बच्चों के साथ रहकर चौकीदारी करता है। सोमवार की रात यहां पहुंच एक अज्ञात व्यक्ति ने यहां पहुंच कर दंपती पर डीजल उड़ेल आग लगा दी। शोर मचाने पर जागे बच्चों ने आग बुझाने के साथ पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में झुलसे दंपती को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से उनकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था पत्नी उसको बचाने में झुलस गई है भाई राजेश शुक्ला की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट का अज्ञात पर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इस कॉलोनी के मालिक फैजान और कलाम के बीच पहले से चल रहे विवाद को लेकर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed