{"_id":"6a40e8ebb7749a6085026b6d","slug":"barabanki-innocent-child-dies-after-treatment-by-quack-three-siblings-in-critical-condition-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: झोलाछाप के इलाज से मासूम बच्चे की मौत, तीन भाई-बहन गंभीर, गिरफ्तार किया गया फर्जी डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झोलाछाप के इलाज से मासूम बच्चे की मौत, तीन भाई-बहन गंभीर, गिरफ्तार किया गया फर्जी डॉक्टर
Sun, 28 Jun 2026 02:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:59 PM IST
सार
मासूम की मौत के बाद परिवार शव लेकर दोबारा झोलाछाप के यहां पहुंच गया। रोती-बिलखती मां और शोर-शराबे के बीच मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। दहशत में आए डॉक्टर ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। तीन भाई-बहनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ झोलाछाप डॉक्टर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में झोलाछाप के इलाज से मासूम बच्चे की मौत हो गई, वहीं उसके तीन अन्य भाई-बहनों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
रविवार को लोहिया मोहल्ला निवासी कल्लू हाशमी की पत्नी अमरजहां अपने डेढ़ वर्षीय जुड़वा बच्चों हसनैन व मारिया तथा तमन्ना (8) और साजिद (4) को इलाज के लिए ठाकुरद्वारा स्थित एक मकान में संचालित अस्पताल लेकर गई थीं। वहां डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाते ही चारों बच्चों की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल सीएचसी भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने हसनैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बहन मारिया को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो अन्य भाई-बहनों को दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद परिवार शव लेकर दोबारा झोलाछाप के यहां पहुंच गया। रोती-बिलखती मां और शोर-शराबे के बीच मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। दहशत में आए डॉक्टर ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर लोगों को शांत कराया। पकड़े गए डॉक्टर का नाम बृजमोहन बताया जा रहा है। कुछ देर बाद पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन