फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Head constable posted in Chief Minister security dies after being shot

Barabanki : मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, हाथ में मिला कारतूस

Sat, 25 Feb 2023 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Barabanki: Head constable posted in Chief Minister security dies after being shot
संदीप यादव - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की उसके ही घर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे मसौली थाना क्षेत्र में ग्रीन गार्डेन सिटी में स्थित सिपाही के आवास पर हुई। देर रात पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे थे। एसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पिस्टल की सफाई करते वक्त गोली चलने की संभावना है। हर पहलू की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अयोध्या जिले के इनायतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदमपुर निवासी वेदप्रकाश यादव के पुत्र संदीप यादव (35) पुलिस विभाग में हेडकांस्टेबल थे और पिछले पांच साल से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थेे। संदीप ने कुछ साल पहले मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे के बगल स्थित ग्रीन गार्डेन सिटी में अपना मकान बनवाया था और यहीं पर उनकी पत्नी निशा व आठ साल की पुत्री अर्पिता रहती है। मकान में कुछ किरायेदार भी रहते हैं।  
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे संदीप लखनऊ से अपने मकान पर पहुंचे। शाम करीब सात बजे अचानक गोली चली तो आसपास के लोग भी चौंक पड़े। पत्नी निशा के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मकान के कमरे में पहुंची तो संदीप लहूलुहान पड़ा था। गोली उनके माथे में लगी थी। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश हुई मगर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। मसौली थाने के साथ शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी भी पहुंचे। संदीप के हाथों में कारतूस था जबकि पास में ही पिस्टल व मैगजीन पड़ी थी। पुलिस ने इसकी सूचना अयोध्या में रहने वाले परिजनों को दी। देर रात पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि, पिस्टल की सफाई करते वक्त गोली चलने की संभावना है। हर पहलू की जांच की जा रही है। संदीप पिछले पांच साल से सीएम की सुरक्षा में तैनात था।


पनीर लेकर घर पहुंचा था संदीप
लखनऊ से घर पहुंचे संदीप अपने साथ पनीर लेकर पहुंचा था। उसने अपनी बेटी अर्पिता को दुलराया और पत्नी ने पनीर की डिश बनाने को कहा। पत्नी के अनुसार वह बरतन साफ कर रही थी इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। पति की अचानक हुई मौत से निशा बेसुध थी। महिला पुलिसकर्मी उसे ढाढस बंधाने में लगे थे। बताते है कि संदीप सुबह जल्दी लखनऊ जाने की बात भी कह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed