{"_id":"6a81a17e0f6fad08cf0c2861","slug":"barabanki-elderly-man-killed-by-being-run-over-by-a-tractor-amidst-a-land-dispute-eight-injured-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: भूमि विवाद में ट्रैक्टर से रौंदकर बुजुर्ग की हत्या, आठ घायल, हिंसक झड़प से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: भूमि विवाद में ट्रैक्टर से रौंदकर बुजुर्ग की हत्या, आठ घायल, हिंसक झड़प से दहशत में ग्रामीण
Sun, 16 Aug 2026 05:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सुबेहा (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुबेहा (बाराबंकी)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:09 PM IST
सार
गांव में घर के सामने की जमीन को ट्रैक्टर से जोतने पर हिंसक विवाद हो गया। जिस पर बुजुर्ग की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी गई। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से बुजुर्ग को रौंद डाला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोलवा पंचायत के पूरे गुमान गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प के दौरान शमशेर अली (70) को ट्रैक्टर से रौंद दिया गया। एकतरफा हुए हमले में दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमें से चार लोगों को गंभीर दशा में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र मुश्ताक ने बताया कि गांव के रोशन उर्फ शिव सिंह उनके चचेरे भाई उस्मान अली के घर के सामने की भूमि को ट्रैक्टर से जोतने लगे। परिवार की बदरुनिशा ने इसका विरोध किया तो रोशन और उसके परिजनों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विपक्षियों ने कई लोगों को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की। उनके पिता शमशेर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। उनके अलावा राशिद अली (58), राजेंद्र कुमार (55) और शंकर लाल (66) भी ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। बदरुनिशा (35), सजीदुलनिशा (35), सबा बानो (16), साबरीना बानो (16) और अरमान अली (30) को लाठी डंडों से मारापीटा गया।
विज्ञापन
विपक्षियों के जाने के बाद घायल शमशेर अली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदरुनिशा, सजीबुलनिशा, राजेंद्र कुमार और राशिद अली को गंभीर हालत में सीएचसी से लखनऊ रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) समीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। सीओ समीर कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतक के पुत्र मुश्ताक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन