फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki champion with 27 medals, Kanpur in second place

Barabanki News: 27 पदक के साथ बाराबंकी चैंपियन, कानपुर दूसरे स्थान पर

Mon, 27 Mar 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Barabanki champion with 27 medals, Kanpur in second place
बाराबंकी। शहर के सरावगी मोहल्ले में रविवार को राज्य स्तरीय स्टेअर्स इंडोर फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता में करीब 22 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। कंपाउंड, रिकर्व, बंबू व बेयर बो विधाओं में खिलाड़ियों ने निशाना लगाकर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। समापन मौके पर सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। बाराबंकी ने 28 मेडल जीत कर प्रथम स्थान, कानपुर ने 15 मेडल जीतकर द्वितीय एवं लखनऊ ने पांच मेडल जीत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



सरावगी मोहल्ले के बड़ा जैन मंदिर के सामने स्थित विमल भरत निलय सभागार में प्रतियोगिता का आयोजन फील्ड आर्चरी एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने करवाया। इस प्रतियोगिता में 22 जिलों के करीब 200 खिलाड़ी शामिल हुए। पूरे दिन चली इस प्रतियोगिता में बंबू अंडर 17 सिंगल स्पॉट वर्ग में लखनऊ के सार्थक सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। कंपाउंड सीनियर्स के बालिका वर्ग में नैनसी सिंह तो बालक वर्ग में शिवम वर्मा ने स्वर्ण झटका।
विज्ञापन



कंपाउंड सिंगल स्पॉट अंडर 17 बालक वर्ग में आशुतोष ने स्वर्ण तो अंडर 17 रिकर्व सिंगल स्पॉट वर्ग में आर्यन साहू ने स्वर्ण जीता। कंपाउंड बालक वर्ग में आशुतोष चौहान ने पहला, प्री स्टाइल अंडर 14 रिकर्व बालक वर्ग में हार्दिक ने स्वर्ण पदक जीता। एसोसिएशन की सचिव निधि जैन ने बताया कि कुल 28 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पाए। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed