{"_id":"63b07ee0a6322377a45d23a6","slug":"barabanki-accident-on-poorvanchal-expressway-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"barabanki : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन डॉक्टर समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
barabanki : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन डॉक्टर समेत नौ घायल
Sat, 31 Dec 2022 11:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic...
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात करीब सवा 10 बजे मृत पड़ी नीलगाय के कारण दो तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गईं। इनमें सवार तीन चिकित्सक समेत नौ लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस से हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचे घायलों के अनुसार, देवरिया जिला के थाना लार निवासी डॉ. श्याम सुंदर सिंह (36), इनकी पत्नी डॉ. विभा (34), पुत्री वैष्णवी (11) पुत्र शिवांश (छह) व डॉ. विमला कार से लखनऊ जा रहे थे। कार दीपक ड्राइव कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पेचरुवा गांव के पास मृत पड़ी नीलगाय से टकराकर कार पलट गई। ठीक इसी समय पीछे से आ रही दूसरी कार भी पहले वाली कार में आ टकराई।
विज्ञापन
हादसे में पहली कार में सवार छह लोगों के साथ दूसरी कार में सवार लखनऊ जिले के कृष्णानगर निवासी बबिता (42), इनकी पुत्री शिवानी (17) व पुत्र तेजवीर (10) घायल हो गए। बबिता गोसाईगंज सीएचसी में स्टाफ नर्स हैं।