{"_id":"5929bced4f1c1b7e4e5372e6","slug":"baraati-ghrati-clash-for-dowry-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज को लेकर भिड़े बाराती-जनाती, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज को लेकर भिड़े बाराती-जनाती, नौ घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 27 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर जनाती व बाराती भिड़ गये। दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। लड़की के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष द्वारा बारात वापस ले जाने का आरोप लगाते हुये कोठी पुलिस से शिकायत की। वहीं दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू किया है।
कोठी थाना क्षेत्र के तपापुर गांव निवासी पुत्तीलाल ने पुत्री पूजा का विवाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी मोहनलाल के पुत्र सरवन के साथ तय किया था।
शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार लड़के पक्ष द्वारा गाजे-बाजे के साथ बारात गांव पहुंची। बारात तपापुर मंदिर पर रोककर लड़की पक्ष द्वारा बारातियों की जमकर आवभगत की गई। द्वार पूजा के बाद बारातियों ने खाना खाया। जिसके बाद जयमाल की रस्म शुरू हुई तो लड़की पक्ष द्वारा जेवर (डाल) की मांग की गई।
विज्ञापन
इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें लड़की पक्ष के रामनरेश, विक्रम, सुशील को गंभीर चोट पहुंची व दोनों पक्ष के करीब नौ लोग चोटिल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से तीनों घायलों को सीएचसी कोठी पहुुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने बाराती व जनाती पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद रात में ही थाने से छोड़ दिया। श
निवार की सुबह कोठी थाने पहुंचे लड़की के पिता ने दहेज में फ्रिज, सोने की चेन, अगूंठी, टीबी व तीस हजार रुपये नकद की मांग पूरी न करने पर लड़के पक्ष द्वारा बारात वापस ले जाने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी।
इस विवाद के चलते न तो विवाह हुआ और न ही दुल्हन की विदाई हो सकी है। थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव ने बताया कि लड़की पक्ष द्वारा दहेज के लिए बारात वापस लौटाने का आरोप लगाया है और लड़के पक्ष की तरफ से मारपीट की शिकायत की गई है। दोनों पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
तिलक की रस्म में भी हुआ था विवाद
ग्रामीणों की माने तो बीती 11 मई को लड़की पक्ष के लोग तिलक लेकर मसूदपुर गांव गए थे। जहां पर खाने की बात को लेकर लड़के के बहनोई ने लड़की की बुआ के लड़के रोहित पुत्र संतराम निवासी कुतुबापुर थाना कोठी की पिटाई कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया था। इसके बाद विवाह समारोह में हुए विवाद के बाद पूरा कार्यक्रम बर्बाद हो गया।