फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bar association

जिला बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sat, 27 Mar 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
bar association
बाराबंकी। जिला बार सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला बार अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह वर्मा - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुक्रवार को हाईकोर्ट लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति विकास कुंवर श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति ने कहा कि बार व बेंच में बेहतर समन्वय से वादकारियों को सस्ता, शीघ्र सुलभ न्याय मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जज बनने से पूर्व उन्होंने 20 वर्ष तक वकालत की है। वह अपने वकालत पीरियड के दौरान बार पदाधिकारी भी रहे। उन्होंने इन दोनों यानी बार और बेंच के अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन

जिला जज राधेश्याम यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं का योगदान समाज के विकास में सर्वाधिक रहा है। उन्होंने अनेक विद्वानों का जिक्र किया जो पूर्व में अधिवक्ता रह चुके हैं। जिला बार के निवर्तमान अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हित में निष्ठा व कर्मठता से कार्य करें। उन्होंने बार काउंसिल के सदस्यों से मांग की कि अभी तक 70 वर्ष तक के वकीलों की मृृत्यु पर 5 लाख रुपये बार काउंसिल यूपी से दिये जाते हैं, यह आयु सीमा का बंधन हटाया जाए।
विज्ञापन

जिला बार के नवनिर्वाचित महामंत्री नरेश सिंह के निर्देशन में शपथ ग्रहण समारोह का संचालन युवा अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने किया। आभार अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने व्यक्त किया। समारोह में डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी यमुना प्रसाद, एसडीएम अभय पाण्डेय, सभी न्यायाधीश, सभी पूर्व अध्यक्ष के अलावा यूपी बार काउंसिल के सदस्य अखिलेश अवस्थी व प्रदीप कुमार सिंह तथा प्रशांत सिंह अटल, अवध बार के महामंत्री शरद पाठक, संजीव पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको दिलाई गई शपथ
योगेंद्र वर्मा अध्यक्ष, नरेश सिंह महामंत्री, दिलीप गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेकानंद सिंह उपाध्यक्ष प्रथम, उत्तम श्रीवास्तव उपाध्यक्ष द्वितीय, अमित मिश्रा कोषाध्यक्ष, दिलीप मिश्रा संयुक्त मंत्री प्रशासन, अंशुमान सिंह संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, नीरज वर्मा मंत्री प्रकाशन प्रभारी एवं छह सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा अजय प्रताप सिंह, अम्बरीश श्रीवास्तव, राजित राम, वीके रस्तोगी, विवेकानंद यादव, नंद किशोर यादव तथा छह सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed