{"_id":"62420b5b724f7c167b658244","slug":"bank-strike-barabanki-news-lko623578544","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से ढाई सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से ढाई सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। केंद्रीय श्रमिक संगठनों और कई ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सोमवार को हड़ताल रही। इसके चलते कुछ बैंक व निजी क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठान नहीं खुले। बैंक की हड़ताल से करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का कामकाज प्रभावित रहा वहीं लोग भी परेशान रहे। मंगलवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि कई बैंक व उनकी शाखाएं खुली रहीं और रोज की तरह कार्य होता रहा।
शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा खुली रही और बैंक आए सभी ग्राहकों का कार्य हुआ। एसबीआई मुख्य शाखा के मैनेजर आशुुतोष राय ने बताया कि बैंक अपने निर्धारित समय पर ही खुला और सभी ग्राहकों का कार्य किया गया। ग्राहकों की भीड़ के चलते जमा और निकासी के लिए एक अतिरिक्त काउंटर खोलकर सहूलियत दी गई।
शहर के यूनियन बैंक में पैसा जमाने करने गए रामशंकर तिवारी और रमेश को वापस लौटना पड़ा। गेट पर हड़ताल की सूचना चस्पा थी। चारों लेबर एवं रक्षा आवश्यक सेवा अधिनियम रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलित हैं।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों के दो दिवसीय हड़ताल से हैदरगढ़ में करीब दस करोड़ रुपये की जमा-निकासी प्रभावित रही। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा हैदरगढ़ के मैनेजर बागीश कुमार ने बताया कि कर्मचारी दो दिनों के लिए हड़ताल पर हैं। इसलिए बैंक में सोमवार और मंगलवार कोई जमा अथवा निकासी नहीं होगी।
बैंकों की हड़ताल के कारण सोमवार को जिले में करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। हालांकि कई बैंक व उनकी शाखाएं खुली रहीं और उपभोक्ताओं के रोज की तरह सारे कार्य होते रहे।
-जयप्रकाश वर्मा, एलडीएम
बिजली कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
बाराबंकी। इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार किया। बड़ेल स्थित मंडल कार्यालय पर अवर अभियंताओं के साथ बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
यहां पर अभियंता संघ के संयोजक टीपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंट बिल संसद में पास करने जा रही है। इसका प्रतिकूूल प्रभाव उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। अभियंताओं ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। इस मौके पर हर्षित श्रीवास्तव, सत्येंद्र पांडेय, दिव्य कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद