{"_id":"6052564b8ebc3ec39e72a7e7","slug":"bank-open-barabanki-news-lko570087014","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खुले बैंकों में लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खुले बैंकों में लगी कतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। अवकाश व हड़ताल को लेकर चार दिन से बंद बैंक बुधवार को खुले तो लंबी-लंबी कतारें लगी दिखी। धक्का-मुक्की के बीच लाइन में लगे ग्राहक अपने काम निपटाने में जुटे रहे। हालांकि बैंक में भीड़ देख कई ग्राहक तो कुछ देर तक अपनी बारी आने का इंतजार कर निराश होकर लौट गए।
महीने का दूसरा शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार व मंगलवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से लोगों को काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ा। ऐसे में बुधवार को बैंक खुलने से पहले ही ग्राहकों की भीड़ बैंक में लग गई। बैंक खुलते ही लोग संबंधित काउंटर पर लाइन में खड़े हो गए। इस दौरान आपस में धक्का-मुक्की भी हुई। मगर, लाइन में लगकर लोगों ने अपने काम निपटाए।
हालांकि इस दौरान बुजुर्ग उपभोक्ताओं व महिलाओं को दिक्कतें ज्यादा हुईं। वहीं काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार कर थके कई ग्राहक बिना काम हुए ही वापस लौट गए। जबकि कई दिन की बिक्री की रकम जमा करने पहुंचे व्यापारियों को लेकर बैंक ने अलग से इंतजाम किए थे। मगर, जमा व निकासी काउंटर के साथ सरकारी लेन-देन करने वालों को पसीना छूट गया। हालांकि बैंक में काम होने के बाद बाहर निकले तो खुशी दिखी।