{"_id":"0d6582aaed15e2dc2f55cfc0e169a022","slug":"bank-atms-are-denied-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक एटीएम दिन भर रहे नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक एटीएम दिन भर रहे नकारा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को लगभग सभी एटीएम ठप रहे। कहीं मशीन खराब तो कहीं कैश न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं बैंक अधिकारियों का कहना है कि कुछ एटीएम खराब हैं, बाकी चल रहे हैं।
छाया रोड स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम खराब था। इसी रोड पर केनरा बैंक के एटीएम में कैश नहीं था। कंपनी बाग के पास बस स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा व बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम खराब मिला। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कचहरी के पास भी एक एटीएम खराब मिला तो दूसरा बंद था।
सीएमओ कार्यालय के पास बने यूनियन बैंक का एटीएम भी बंद मिला। यहां सुबह 11 बजे उपभोक्ता पहुंचे तो कैश नहीं था। राजकमल रोड स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम व बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम बंद मिला। कोतवाली रोड स्थित विजया बैंक का एटीएम खराब मिला। उपभोक्ता कचहरी के पास स्थित स्टेट बैंक के पास इसी बैंक के एटीएम पहुंचे तो लंबी लाइन लगी थी। एटीएम के खराब होने व कैश न होने से उपभोक्तओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी।