फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ballot boxes will be kept in GIC, counting will be done here

Barabanki News: जीआईसी में रखी जाएंगी मतपेटियां, यहीं पर होगी मतगणना

Thu, 13 Apr 2023 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 13 Apr 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Ballot boxes will be kept in GIC, counting will be done here
डीएम, एसपी ने एडीएम के साथ नामांकन स्थलों का लिया जायजा
विज्ञापन

एसडीएम को दिए खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश
फोटो- 19, 20
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। निकाय चुनाव के नामांकन और मतगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को डीएम, एसपी ने एडीएम व एएसपी के साथ चल रही तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद एसडीएम के साथ अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और एडीएम राकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के साथ बृहस्पतिवार को सदर तहसील नवाबगंज पहुंचे यहां पर अध्यक्ष और सदस्यों के नामांकन को लेकर बनाए गए कक्षों का जायजा लिया तथा एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी व सीओ सुमित त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश देते हुए फतेहपुर तहसील पहुंचे यहां पर भी एसडीएम डॉ. सचिन वर्मा से तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद एडीएम ने एएसपी के साथ जनेस्मा पहुंचे और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना को लेकर निरीक्षण किया, लेकिन परीक्षाओं के चलते यहां पर मतगणना कराने का निर्णय स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारी जीआईसी पहुंचे और यहां पर बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि चुनाव के बाद यहीं पर मतपेटियां जमा होंगी और यहीं पर ही मतगणना कराई जाएगी। एडीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद, देवा और बंकी के अध्यक्ष और सदस्य पद के उम्मीदवार अपना नामांकन सदर तहसील नवाबगंज में करेंगे तथा जैदपुर और सतरिख नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पद के उम्मीदवार अपना नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायिक की कोर्ट में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed