फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Baba's birth anniversary, devotees will gather on 4th February

Barabanki News: चार फरवरी को बाबा का जन्मोत्सव, जुटेंगे श्रद्धालु

Fri, 31 Jan 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Baba's birth anniversary, devotees will gather on 4th February
कोटवाधाम(बाराबंकी)। समर्थ साहेब जगजीवन साहेब का इस बार 355वां जन्मोत्सव उनकी समाधि स्थल कोटवाधाम में चार फरवरी को मनाया जाएगा। जन्मोत्सव पर दूरदराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंचते है और बाबा के दर्शन के बाद लगे मेले में भी हिस्सेदारी करेंगे। इस दौरान पूरा माहौल श्रद्धालु के भजन कीर्तन से गूंजता रहता है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के कोटवाधाम में लगने वाले इस मेले में दूर दराज से दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। इसके बावजूद मेले की तैयारियां अधूरी हैं। इसके चलते मेला परिसर में न तो अभी तक साफ सफाई हुई है और न ही श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के स्नान के बने सरोवर की सफाई भी हाशिए पर है। मेला क्षेत्र में बना पर्यटन विभाग का शौचालय भी टूटा पड़ा है। इस कारण यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को ग्राम पंचायत के सार्वजनिक शौचालय से काम चलाना पड़ रहा है। पुलिस व प्रशासन ने अभी तक बाबा के दर्शन पूजन के लिए आने वाले वाहनों की पार्किंग तक तक के लिए कोई स्थान तय नहीं किया है। आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि मेला परिसर में दो फरवरी से लोगो का आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति के लिए लगे निजी हैंडपंप के सहारे ही लोग है।यहां पर बनी पानी की टंकी बनने के बाद शुरू नही हो सकी है। जिससे मेला क्षेत्र में पानी की किल्लत रहती है। एसडीएम काव्या सी का कहना है कि मेले से पहले ही सरोवर व मेला परिसर की साफ सफाई व पार्किंग से जुड़े सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटवाधाम में मेला क्षेत्र के बीचों बीच बदोसरांय पुलिस द्वारा मेला चौकी बनाई जाती है। जो अभी तक टेंट के नीचे बनती थी। मगर इस बार मेला कमेटी इसका पक्का निर्माण करा रही है। मेला छोड़ अन्य दिनों में भी यहां पर रुक कर क्षेत्र की निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed