फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Azamgarh team reached the final after defeating Gorakhpur.

Barabanki News: गोरखपुर को हराकर फाइनल में पहुंची आजमगढ़ की टीम

Mon, 25 Dec 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 25 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh team reached the final after defeating Gorakhpur.
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता में रविवार को चार क्वार्टर फाइनल और एक सेमी फाइनल मैच खेला गया। सेमी फाइनल में गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आजमगढ़ मंडल ने मुकाबला जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहला क्वार्टर फाइनल मैच आजमगढ़ और अयोध्या के बीच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ मंडल ने 24-19 से जीत दर्ज की। दूसरा क्वार्टर फाइनल गोरखपुर और बस्ती के बीच हुआ। गोरखपुर मंडल 28-17 से विजयी रहा। तीसरा क्वार्टर फाइनल मेरठ और प्रयागराज के बीच हुआ। इसमें मेरठ मंडल ने 24-18 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


चौथा क्वार्टर फाइनल वाराणसी और अमेठी छात्रावास के बीच हुआ, जिसमें अमेठी 19-18 से विजयी रहा। पहला सेमी फाइनल मैच गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच हुआ। जिसमें निर्धारित समय में 40-40 पर दोनों टीमें बराबर रहीं। अतिरिक्त समय में आजमगढ़ मंडल ने 41-40 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व हैंडबाल संघ के संयुक्त सचिव अमित पांडेय ने टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्रीडाधिकारी नरेश चंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को दूसरा सेमी फाइनल मेरठ और अमेठी छात्रावास के बीच खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर प्रेम सिंह, संदीप राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed