फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Azamgarh, Aligarh, Basti, Agra and Gorakhpur won the matches.

Barabanki News: आजमगढ़, अलीगढ़, बस्ती, आगरा व गोरखपुर ने जीते मैच

Mon, 24 Jun 2024 05:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 24 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh, Aligarh, Basti, Agra and Gorakhpur won the matches.
बाराबंकी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही जूनियर बालिका राज्य स्तरीय प्रतियो​गिता के दौरान प्
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जूनियर बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन पांच मुकाबले खेले गए। रविवार सुबह चार और शाम को एक मैच खेला गया। आजमगढ़, अलीगढ़, बस्ती, आगरा व गोरखपुर ने अपने-अपने मैच जीत लिए। रविवार को अवकाश होने की वजह से मैच देखने वालों की संख्या अधिक रही। दर्शक तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते नजर आए।
विज्ञापन


पहला मुकाबला मुरादाबाद मंडल और अलीगढ़ के बीच खेला गया। मैच का पहला हॉफ शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खेल के 28वें मिनट में अलीगढ़ टीम की खिलाड़ी रश्मि ने एक गोल कर दिया। अलीगढ़ मंडल ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला झांसी और बस्ती मंडल के बीच खेला गया। बस्ती टीम की खिलाड़ी मोनिका यादव ने दो गोल कर पकड़ बना ली। इसके अलावा रूपा व शिखा ने एक-एक गोल कर दिया। बस्ती टीम की खिलाड़ियों ने छह गोल कर दिए। झांसी टीम की खिलाड़ियों ने अच्छे प्रयास किए लेकिन कोई गोल नहीं कर सकीं। बस्ती मंडल ने यह मुकाबला 10-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मुकाबला अयोध्या मंडल बनाम आजमगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। दोनों टीमों द्वारा आक्रामक खेल का प्रदर्शन देखने को मिला। खेल के 24वें मिनट में आजमगढ़ की खिलाड़ी सरिता ने एक गोल कर दिया। मैच के 46वें मिनट में आजमगढ़ की खिलाड़ी प्रिया व सीमा गुप्ता ने खेल के 47वें मिनट में एक-एक गोल कर अपनी टीम को 3-0 से जीत दिला दी।

चौथा मुकाबला आगरा और प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया। आगरा मंडल की खिलाड़ी साक्षी ने शानदार दो गोल किए। प्रयागराज की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। आगरा ने 2-0 से यह मुकाबला जीत लिया। पांचवां मुकाबला गोरखपुर और विध्यांचल मंडल के बीच हुआ। गोरखपुर की खिलाड़ी सानिया ने दो गोल और सिरजना ने एक गोल किया। विंध्याचल की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और गोरखपुर मंडल ने 3-0 से यह मैच जीत लिया।


इस मौके पर जूनियर बालिका प्रतियोगिता के मैच कमिश्नर व पर्यवेक्षक आरिफ नजमी, सीतापुर के क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, नरेश चंद्र यादव, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, महासचिव सज्जाद हुसैन, मजहर अजीज खां, अंजू रानी व राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed