फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Avaidh Khanan

अवैध खनन कर डंपरों से ढोई जा रही मिट़टी

Thu, 20 Feb 2020 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Avaidh Khanan
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। क्षेत्र में खेत की उपजाऊ मिट्टी खनन कर डंपरों पर ले जाई जा रही है। ग्रामीणो ंकी शिकायत पर लखौरा में जांच कर किसानों को नोटिस के बाद भी खनन पर कोई अंकुश नहीं लगा है। ख्वाजापुर सहित कई गांवों में बिना खनन हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में सरकारी कार्य के बहाने मशीनों से अवैध खनन कर खेत की उपजाऊ मिट्टी डंपरों पर लादकर बाहर बेची जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक लोनीकटरा के ख्वाजापुर गांव में पोकलैंड मशीन से बिना अनुमति खनन कर दहिला, भिलवाल, हुसैनाबाद चौराहा व क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर तीन हजार प्रति डंपर बेची जाती है। कुछ डंपर एक्सप्रेस-वे पर ले जाकर औपचारिकता निभाई जाती है।
विज्ञापन

शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में निराशा है। बताते चलें दो दिन पहले लोनीकटरा के लखौरा गांव में एसडीएम की शिकायत पर जांच में अवैध खनन का खुलासा होने पर प्रशासन ने दर्जन भर किसानों को नोटिस जारी किया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक मौके से छह हजार घनमीटर मिट्टी निकाली गई है जबकि सूत्र बताते हैं दस-पंद्रह घनमीटर मिट्टी खनन की गई है। लोनीकटरा सहित कोतवाली हैदरगढ़, सुबेहा व कोठी थाना क्षेत्र के गांव में खेत की उपजाऊ मिट्टी निकाल कर बेची जा रही है। एसडीएम योगेंद्र कुमार ने बताया बिना अनुमति के खनन पर रोक लगाई जा रही है। अवैध खनन की सूचना पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed