{"_id":"576831924f1c1b9a74b48358","slug":"authorities-broke-illegal-construction-near-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने तोड़ा मंदिर के पास अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने तोड़ा मंदिर के पास अवैध निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के दारापुर गांव के किनारे मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा ढहाया गया निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क के लिए प्रस्तावित जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। यहां तक मंदिर की आड़ में एक कमरा भी बना लिया गया था। जिस पर प्रशासन ने सोमवार को अवैध कब्जा हटाते हुए पार्क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
यहां से पांच किलो गांजा समेत एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसी बीच कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि प्रशासन ने पार्क निर्माण के लिए मंदिर गिरा दिया जिससे ग्रामीण भड़क उठे और विरोध शुरू कर दिया। लेकिन जब प्रशासन ने ग्रामीणों को बताया कि मंदिर सुरक्षित है सिर्फ अवैध कब्जा हटाया गया है तब वे शांत हुए।
हाइवे के किनारे दारापुर के निकट कई बीघे सरकारी जमीन पड़ी है। यहां पर एक पार्क का निर्माण होना है। यहीं पर मनकामेश्वर नाग देवता का मंदिर भी बना हुआ है। इसी के पास सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा बैठने के लिए एक कमरा भी बना लिया था।
विज्ञापन
इसके अलावा पशुओं को पालने के लिए अवैध कब्जा किया जा रहा था। इसी जमीन के आसपास प्लाटिंग का कारोबार करने वालों ने भी जमीन ले रखी है। कई लोगों ने तो प्लाटिंग भी शुरू कर इस जमीन पर भी नजरें गड़ा दी थीं। सोमवार को प्रशासन ने यहां अवैध निर्माण को ढहाते हुए पार्क का निर्माण शुरू करा दिया है।
इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी की प्रशासन ने नाग देवता के मंदिर को ही ढहा दिया है। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। डीएम, एडीएम और एसडीएम सदर के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर बताया कि मंदिर सुरक्षित उसे न तो गिराया गया है और न ही गिराया जाएगा। इसके बाद नाराज ग्रामीण शांत हो गए। इस दौरान यहां पर बने एक कमरे से पुलिस ने पांच किलो गांजा समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
पांच किलो गांजा भी बरामद ः मंदिर के पास बने एक बरामदे को गिराने के लिए पुलिस पहुंची एक आदमी वहां गांजा पीते मिला। पुलिस उसको हिरासत में लेकर जब बरामदे की तलाशी ली वहां एक बोरी में रखा करीब पांच किलो गांजा बरामद हुआ। आसपास वालों का कहना था कि यहां अक्सर नशेड़ियों की भीड़ लगी रहती थी।