फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Audio of MLA and contractor regarding commission goes viral

Barabanki News: कमीशन को लेकर विधायक व ठेकेदार का ऑडियो वायरल

Fri, 10 Mar 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 10 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Audio of MLA and contractor regarding commission goes viral
बाराबंकी। रामनगर के सपा विधायक फरीद महफूज किदवई व एक ठेकेदार के बीच कमीशन को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। यह ऑडियो विधायक निधि के कार्यों में कमीशनबाजी उजागर कर रहा है। वहीं, विधायक किदवई ने इसके पीछे भाजपा के साथ अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं के शामिल होने की बात कहकर जिले की राजनीति गरमा दी है। जबकि भाजपा ने इसे सरकार को बदनाम करने की साजिश बताते हुए सपा विधायक को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन



बीते मंगलवार से वायरल हुए ऑडियो में ठेकेदार विधायक से कह रहा है कि विधायक से उसे जो काम दिया था उसका कमीशन विभाग को दिया है मगर विभाग द्वारा विधायक के नाम पर अतिरिक्त कमीशन और मांगा जा रहा है। इस पर विधायक फरीद द्वारा कहा जाता है कि भाजपा सरकार में हर जगह देना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इस संबंध में जब विधायक फरीद महफूज किदवई से पूछा गया तो उनका कहना था कि यह ऑडियो भाजपा के साथ ही उनकी ही पार्टी सपा के ही दो तीन नेताओं द्वारा रची गई साजिश है। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने इस पर कुछ कहने से इंकार कर दिया। उधर इस प्रकरण पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने कहा कि यह ऑडियो स्वयं विधायक फरीद महफूज किदवई द्वारा भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए वायरल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed