फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attack on rape victim and her family in Barabanki.

Barabanki: दुष्कर्म पीड़िता व उसके माता पिता को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

Wed, 02 Nov 2022 03:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2022 03:09 PM IST
सार

बाराबंकी जिले में दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिजनों को विपक्षियों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मामले में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Attack on rape victim and her family in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता व उसके माता-पिता पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से तीनों को जमकर पीटा गया। गंभीर रूप से घायल माता-पिता व पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व जानलेवा हमले का केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, असंद्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही चंदन नामक किशोर को आरोपित किया था। दोनों के मिलने के बाद गांव के ही चंद्रप्रकाश ने दोनों के बीच फेरे करा दिए थे। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने चंदन के साथ चंद्रप्रकाश पर भी दुष्कर्म आदि की धाराओं में केेस दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


इस समय दोनों जेल में है। किशोरी बालिग हो चुकी है। इसी बात को लेकर किशोरी के परिजनों व चंद्रप्रकाश के परिजनों के बीच मनमुटाव था। सोमवार सुबह चंद्रप्रकाश के पुत्र संतोष, अनूप के साथ संतोष का पुत्र अभिषेक व बुआ का पुत्र अनिल से दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता की कहासुनी होने लगी। संतोष का कहना था कि उसके पिता को अकारण जेल भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात बढ़ी तो चारों ने मिलकर दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता के साथ युवती की भी जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। असंद्रा के थाना प्रभारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, चारों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश चल रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed