फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   attack

शहर में फायरिंग, दो घायल

Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
attack
बाराबंकी। शहर के दशहराबाग मोहल्ले में सोमवार देर रात युवकों के एक गुट ने पुराने विवाद में विरोधी गुट के लड़कों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो युवक घायल हो गए। इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां से लखनऊ रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर की ग्राम लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी पुष्कर सिंह और निखिल के बीच विवाद चल रहा है। कुछ माह पूर्व निखिल ने अपने साथियों के साथ पुष्कर पर हमला किया था। कोतवाल पंकज सिंह के मुताबिक जांच में पता चला कि सोमवार रात पुष्कर व उसके साथियों ने दो युवकों को फायरिंग करके घायल कर दिया। इस घटना में निखिल व उसके साथी विश्वजीत घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक विश्वजीत सिंह निवासी हजाराबाग ने बताया है कि सोमवार रात अपने दोस्त जीतू वर्मा की बर्थ डे पार्टी के बाद हाईवे स्थित एक होटल से बाइक पर लालू व निखिल के साथ घर जा रहा था।
विज्ञापन

दशहराबाग में पुष्कर व प्रदीप सिंह निवासी लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, सोनू यादव निवासी मखदूमपुर व अमित ने फायरिंग कर दी। इस घटना में निखिल व विश्वजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी दो कार में सवार थे। पुलिस पुष्कर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed