{"_id":"5efb835e8ebc3e432e60a23a","slug":"attack-barabanki-news-lko528522284","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गला रेत कर युवक को मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से गला रेत कर युवक को मारने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र के फैजुल्लागंज में लेनदेन के विवाद में एक युवक का गला रेतकर मारने का प्रयास किया गया। हमलावरों ने युवक के पेट में भी चाकू से कई वार किए। गंभीर हालत में युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। पीड़ित ने आरोपियों पर तीन हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक कामिल (16) पुत्र इसरत अपनी दादी मेहरुन्निशा के साथ फैजुल्लागंज कब्रिस्तान के पास सोमवार को बकरियां चराने गया था। इस दौरान मेहंदी से कामिल का पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस मामूली कहासुनी के बाद मेहंदी, उसके बेटे इसरार और भाई मेराज ने कामिल के पेट में चाकू घोंप दिया। हमलावरों ने उसकी गर्दन रेतने का भी प्रयास किया। कामिल के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़ तो हमलावर भाग निकले। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच में पता चला कि जुआ खेलने को लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। उसी के चलते हमला हुआ है। घटना की जांच की जा रही है।