फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   At rationing crisis of three lakh poor

तीन लाख गरीबों के राशन पर संकट

Sun, 27 Dec 2015 11:00 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
मार्केटिंग विभाग के अफसरों व कर्मचारियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर तीन लाख गरीब परिवारों पर पड़ेगा। दरअसल इन कार्ड धारकों को वितरित होने वाले राशन में से अभी तक महज 25 प्रतिशत ही राशन की उठान विपणन के गोदामों से कोटेदारों ने की है।
विज्ञापन


75 प्रतिशत राशन गोदामों में ही पड़ा है। तीन दिन अवकाश और इसके बाद मार्केटिंग स्टाफ द्वारा शुरू की गई हड़ताल के चलते राशन गोदामों पर ताला लगा है और राशन की उठान पूरी तरह से बंद है। ऐसे में इन गरीब परिवारों को राशन मिलने पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन


जिले में बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या एक लाख 83 हजार 597 व अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या एक लाख 13 हजार 883 है। इन कार्डधारकों को प्रतिमाह 35 किलो गेहूं और चावल का वितरण किया जाता है। बीपीएल परिवारों के लिए विपणन के गोदामों से प्रतिमाह 27 हजार 539 क्विंटल गेहूं, 34 हजार 416 क्विंटल चावल की उठान कोटेदारों द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अंत्योदय कार्डधारकों के लिए 11 हजार 378 क्विंटल गेहूं व 24 हजार 870 क्विंटल चावल की उठान प्रतिमाह होती है। ये उठान प्रत्येक माह 20 तारीख से लेकर माह के अंत तक होती है। मगर 20 से 23 तारीख तक महज 25 प्रतिशत ही राशन का उठान कोटेदार गोदामों से कर पाए हैं।


इसके बाद तीन दिन अवकाश व शनिवार को कार्यालय खुले तो मार्केटिंग का स्टाफ हड़ताल पर चला गया। इससे  विपणन के गोदामों से राशन की उठान नहीं हो सकी। कोटेदार राशन की उठान करने गए भी तो उन्हें गोदाम पर ताला लटका मिला। हड़ताल यदि लंबी खींची तो तीन लाख गरीब परिवारों को निर्धारित तिथि पर राशन नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed