फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arto checking

क्षमता से अधिक सवारियां ढोती मिली बसें, नहीं था फिटनेस

Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
arto checking
बाराबंकी। किसान पथ पर हुए हादसे के बाद परिवहन विभाग तंद्रा टूटी और एक बार फिर सख्ती शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर छह सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित कर चेकिंग अभियान शुरू कराया गया। अभियान के दौरान एक ओवरलोड बस पकड़ी गई। 75 यात्रियों की क्षमता वाली इस बस में 90 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

हाल यह है कि लंबा सफर करते हुए यहां आ पहुंची लेकिन रास्ते में किसी ने उसे चेक करने की जहमत नहीं उठाई। इससे साफ है कि परिवहन विभाग यात्रियों की सुरक्षा के प्रति कितना गंभीर है। पहले दिन चेकिंग अभियान में क्षमता से अधिक सवारियां ढोते मिलने पर छह बसों को सीज कर दिया गया। वहीं 18 बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर शनिवार को भोर में लंबी दूरी की बसों के निकलने का सिलसिला शुरू ही हुआ था कि टीम पांच बजे के पहले ही पहुंच गई। बसों पर शिकंजा कसने के लिए बाराबंकी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा को भी लगाया गया। चेकिंग के दौरान एआरएम के तेवर तल्ख रहे। चेकिंग करते समय एक खटारा बस को टीम ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बस अयोध्या जा रही थी। बस की हालत बाहर से ही खराब दिख रही थी। इस खटारा बस में यात्रियों की क्षमता 75 थी और यात्री 90 भरे मिले। जांच के दौरान इसका फिटनेस भी नहीं मिला। इसी तरह पांच अन्य लंबी दूरी की बसों को भी सीज किया गया है।
चेकिंग अभियान की टीम में सीतापुर एआरटीओ उदित नारायण पांडेय, अयोध्या से प्रवीण कुमार व बाराबंकी के एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम शामिल थे। इन अधिकारियों ने सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक चेकिंग की। अभियान के दौरान टीम ने छह बसों में क्षमता से अधिक यात्री मिलने, फिटनेस समाप्त होने, परमिट खत्म होने आदि खामियों को पाते हुए बसों को सीज कर दिया। वहीं चेकिंग के दौरान लापरवाही मिलने पर 18 बसों का चालान किया गया है। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने कहा कि नियमों को ताक में रखकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रात 12 बजे तक चलेगा अभियान
दूसरी शिफ्ट शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक चलेगा। इसमें एआरटीओ प्रवर्तन बाराबंकी से राहुल श्रीवास्तव, हरदोई से दयाशंकर व उन्नाव से अरविंद कुमार सिंह शामिल रहेंगे। उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र लखनऊ निर्मल प्रसाद ने बताया कि दोनों दल तीन-तीन घंटे पर चेकिंग कार्य की रिपोर्ट एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह को भेजेंगे जोकि यह रिपोर्ट आरटीओ अयोध्या को उपलब्ध कराएंगे।

हादसे के बाद चेता विभाग
बीते गुरुवार को एक निजी डबल डेकर बस देवा कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गलत दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी थी। हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए थे और इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद उप परिवहन आयुक्त परिक्षेेत्र लखनऊ निर्मल प्रसाद ने टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाने का निदेश जारी किया है जिस पर टीम ने चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed