{"_id":"5eff701c8ebc3e42b82f3bd5","slug":"arresting-barabanki-news-lko5290273107","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बलिया से बाराबंकी तक सक्रिय वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार रात देवा इलाके में गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास चोरी की 10 बाइकें, आठ मोबाइल फोन, एक लैपटाप व सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में गिरोह के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि गुरुवार रात देवा थाना प्रभारी प्रकाशचंद्र की टीम ने दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध लोगों को रोककर छानबीन की तो मोटरसाइकिल के मॉडल में भिन्नता पाई गई। छानबीन में पता चला कि बाइक चोरी की हैं। इस पर पुलिस ने बाइक सवार तीनों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान बलिया जनपद के थाना गडवार के कटईया मजरे पचखुरा निवासी राजन चौहान उर्फ टाइगर, देवा के विनोवा गांव निवासी राकेश कुमार सिंह व जगदीशपुर निवासी राजकुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक राजन उर्फ टाइगर वाहन चोर गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ बलिया, मऊ व गाजीपुर में कई केस दर्ज हैं। टाइगर के रिश्तेदार राजकुमार के घर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें, आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, चांदी की एक जोड़ी पायल व सोने का लाकेट बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य बलिया से चोरी की गईं मोटरसाइकिलें बाराबंकी व आसपास और बाराबंकी से चोरी की गई बाइकों को बलिया ले जाकर बेचते थे।