फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arresting

मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
arresting
बाराबंकी। शहर में गुुरुवार रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका एक एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ जिले के साथ लखनऊ में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के हैदरगढ़ बाईपास के पास गुरुवार रात स्कूटी सवार दो संदिग्द लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। कोतवाल पंकज सिंह व क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसकी पहचान रामू वर्मा निवासी दरियाबाद के रूप में हुई। पैर में गोली लगने से रामू घायल हो गया। उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ने बताया कि रामू के खिलाफ बाराबंकी के साथ लखनऊ में कई केस दर्ज हैं। उससे पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed