{"_id":"5d4484018ebc3e6cea1772f3","slug":"arresting-barabanki-news-lko4743192186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी में कंपनी की डायरेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी में कंपनी की डायरेक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
बाराबंकी। जमाकर्ताओं के लाखों रुपये हड़पने की आरोपी एक चिटफंड कंपनी की निदेशक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की तलाश पुलिस को कई सप्ताह से थी।
पुलिस के मुताबिक विगत वर्ष देवा में मजार रोड पर या वारिस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक चिटफंड सोसायटी संचालित की जा रही थी। आरोप है कि कंपनी के एमडी रामसरन सोनी, निदेशक बीना सोनी आदि ने नौ प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज देने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये जमा कराए थे। निवेशकों ने तय समय पर भुगतान मांग तो संचालकों ने आनाकानी शुरू कर दी। दबाव बढ़ने पर एमडी रामसरन सोनी, उसकी पत्नी बीना व अन्य संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गए। इसके बाद 13 मई निवेशकों ने अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम से मिलकर शिकायत की।
अधिकारियों के निर्देश पर देवा थाने में कंपनी के एमडी रामसरन सोनी, निदेशक बीना सोनी सहित आठ लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद रामसरन सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी पत्नी एवं निदेशक समेत कई आरोपियों की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महिला उपनिरीक्षक रुचि सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने बीना रस्तोगी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीना को कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।