फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Arrest

पुलिस मुठभेड़ में धरे गए चार शातिर बदमाश

Wed, 01 Jul 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Arrest
बाराबंकी। तीन दिन पूर्व मसौली थाना अंतर्गत हॉइवे पर स्थित बिन्दौरा चौराहे के निकट हुई लूट का खुलासा करते हुए मसौली पुलिस एवं स्वाट टीम ने भयारा रोड अमदहा जंगल के निकट मुठभेड़ में 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व 33 हजार की नगदी समेत घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की है। पुलिस की गिरफ्त में आये लुटेरों ने एक पखवारा पूर्व थाना मोहम्मदपुर खाला के झंझरा चौराहे पर हुई एक लाख की लूट की घटना करने की बात भी स्वीकार की। डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार मे पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 29 जून को लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र के नाला फतेहगंज निवासी अमित कुमार पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 28 जून की मध्य रात्रि में मैं बहराइच से लखनऊ जा रहा था कि थाना मसौली क्षेत्र के रानीबजार से मसौली के बीच दो मोटर साइकिल सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी को ओवरटेककर मोबाइल फोन, तीन हजार की नगदी व आधार कार्ड लूट लिया है।
विज्ञापन

मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुखबिरों द्वारा लूट के खुलासे में लग गयी। बीती रात्रि मसौली पुलिस को मिली सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राघवेंन्द्र प्रताप रावत एव स्वाट टीम प्रभारी विवेक कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने भयारा रोड स्थित अमदहा जंगल के निकट दो बाइकों पर सवार चार लोगों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से हमला कर दिया। परन्तु पुलिस की कड़ी घेराबंदी के आगे अपराधी फेल हो गए। पुलिस ने जमातलाशी ली तो अभियुक्त इम्तियाज के पास से एक अदद तमंचा व 2 अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर, 18 हजार नौ सौ रुपये की नगदी, तथा एक मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन

वहीं अभियुक्त विशाल गौतम निवासी रामनगर के पास से छह सौ रुपये नकद व एक मोबाइल, अभियुक्त आदित्य कश्यप के पास साढ़े छह सौ रुपये की नगदी व लूट का मोबाईल बरामद हुआ। अभियुक्त ओमकार यादव के कब्जे से एक अदद तमंचा, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 12 हजार 850 रुपये नकद , एक अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त की गयी दो अदद मोटरसाइकिले बरामद हुई। पुलिस की गिरफ्त में आया अभियुक्त इम्तियाज कोतवाली नगर के सतरिख नाका पर फल का ठेला लगाता है तथा अभियुक्त विशाल खेती-बाड़ी व समय-समय पर मुम्बई कमाने के लिए जाता है। आदित्य कश्यप पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र है तथा ओमकार यादव लखनऊ में कैफे चलाता था जो कि लॉकडाउन की वजह से बन्द चल रहा है। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने मसौली एव स्वाट टीम की सराहना करते हुए लूट का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed