फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Arrangements for flood

कोरियन पुरवा के निकट कटान रोकने की तैयारियां तेज

Wed, 01 Jul 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for flood
गनेशपुर (बाराबंकी)। सरयू के निकट बसे कोरियनपुरवा के निकट हो रही कटान को रोकने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद बाढ़ खंड ने कटान रोकने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कोरियनपुरवा और तपेसिपाह के निकट कटान तेज हो गई है। नदी का पानी आबादी से महज 15 मीटर ही दूर है। यह देख गांव के लोगों में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी पर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने मंगलवार को मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया था और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को कटान रोकने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश के बाद बाढ़ खंड के अधिकारियों ने कटान रोकने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। मौके पर कटान रोकने के लिए आवश्यक सामग्री गिराई जाने लगी है जिससे कटान को जल्द से जल्द रोका जा सके। इस बाबत बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि कोरियन पुरवा के निकट हो रही कटान को रोकने के लिए परकोपाइन समेत अन्य सामग्री भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान को जल्द से जल्द रोकने के आदेश मौके पर कार्य देख रहे विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए जिससे कटान को जल्द से जल्द रोक लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed