Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Application process for undergraduate admission begins

Barabanki News: स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Tue, 20 May 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 20 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Application process for undergraduate admission begins
बाराबंकी। जिले के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम से जुड़ी करीब 38 हजार सीटों के लिए इस बार करीब 30 हजार प्रवेशार्थी छात्र-छात्राएं हैं। इसके चलते कई निजी डिग्री कॉलेजों के प्रबंधन ने कॉन्वेट स्कूलों की तर्ज पर प्रवेश के लिए घर-घर संपर्क तक करना शुरू कर दिया है ताकि प्रवेश सीटों को शत प्रतिशत भरा जा सके।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई के 12वीं कक्षाओं के घोषित परीक्षा परिणाम में इस बार करीब 30 हजार छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में संचालित निजी व सरकारी डिग्री कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी व लाॅ कालेजों में प्रवेश के लिए स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों की करीब 38 हजार प्रवेश सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में प्रवेश सीटों को शत प्रतिशत भरना महाविद्यालय संचालकों के लिए चुनौती बनता दिख रहा है।
विज्ञापन

राजकीय व निजी महाविद्यालयों में स्नातक सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालयों में विषयवार अलग-अलग सीटें हैं। स्नातक में छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ऑनलाइन होंगे। काउंसिलिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख महाविद्यालयों में कहां कितनी सीटें
जनेस्मा में बीए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशात्र, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, मध्य कालीन इतिहास में 600 सीटें हैं। दो नए कोर्स गृह विज्ञान और भूगोल में 60-60 सीटें हैं। इसके अलावा बीएससी में 300 सींटें, बीबीए में 60 और बीसीए में 60 सीटें हैं। हरख महाविद्यालय में बीए में 480, बीएससी 120, बीकाम 60, एमकाम 60, एमएससी मैथ 60, एमएससी 40 सीटें हैं।

राजकीय महाविद्यालय हसौर में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, वाणिज्य सभी विषयों में 60-60 सीटे हैं। मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित में 40-40 सीटे हैं। वहीं रामनगर पीजी काॅलेज में 600 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed