{"_id":"690e42b49c61e0b37c0b55c4","slug":"ansh-shekhawat-of-baghpat-achieved-his-target-and-got-first-place-barabanki-news-c-315-1-brp1005-151368-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बागपत के अंश शेखावत ने साधा लक्ष्य मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बागपत के अंश शेखावत ने साधा लक्ष्य मिला प्रथम स्थान
Sat, 08 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय 10वीं सब-जूनियर बालक-बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री के सलाहकार सेवानिवृत्त आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी ने तीर चलाकर किया। पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग के मुकाबले हुए। बागपत के अंश शेखावत ने शानदार निशानेबाजी करके पहला स्थान हासिल किया।
अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में तीरंदाजी को नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच और संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने तीरंदाजी में निशाना साध कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
प्रतियोगिता के पहले दिन प्रदेश के 40 जिलों के 385 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें 264 बालक और 121 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड श्रेणियों के मुकाबले हुए। पहले दिन 30 और 20 मीटर की दूरी से इंडियन राउंड के मुकाबले खेले गए। इंडियन राउंड अंडर-14 बालक वर्ग में बागपत के अंश शेखावत ने प्रथम, सोनभद्र के प्रियांशु ने द्वितीय और बागपत के लव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रामशकल, क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, संघ के संयुक्त सचिव पुष्पेंद्र सिंह राणा, पर्यवेक्षक वेद कुमार व बलराम कृष्ण यादव मौजूद रहे।