{"_id":"67085e999d11836cc60aa767","slug":"another-industrial-corridor-will-be-built-in-the-district-barabanki-news-c-315-1-slko1012-126142-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिले में बनेगा एक और औद्योगिक कॉरिडोर, जमीन की तलाश में जुट अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिले में बनेगा एक और औद्योगिक कॉरिडोर, जमीन की तलाश में जुट अफसर
Fri, 11 Oct 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र। (फाइल फोटो)
बाराबंकी। जिले में एक और औद्योगिक कॉरिडोर बनेगा, इसके लिए तेजी से जमीन की तलाश की जा रही है। डीएम के आदेश के बाद संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी जमीन की तलाश में जुट गए हैं।
औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी में पहले से कई बड़ी इकाइयां लगी हुई हैं। इसके अलावा शहर के सोमैया नगर में ब्रिटानिया, बैरागी बीयर, देवा रोड पर रिलायंस इंडस्ट्री व जहांगीराबाद रोड पर कई बड़े कारखाने संचालित हो रहे हैं। इस तरह जिले में करीब 700 से 800 फैक्टरियां मौजूदा समय में संचालित हो रही हैं।
इनके अलावा 222 नए उद्योग अभी लगाए जाने हैं जिनमें से 155 उद्योग स्थापित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। अयोध्या हाईवे पर सनौली और कंधईपुर के पास 68 हेक्टेयर जमीन में एक औद्योगिक कॉरिडोर बनाया गया है। यहां उद्योग लगाए जाने की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसी प्रकार हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लगे बम्हरौली, सीटूमऊ, अंदमऊ, घरकुइयां और सतरही गांवों की करीब 245 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक कॉरिडोर बनाया जा रहा है। यहां भी जल्द ही उद्योग लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा जिले में एक और औद्योगिक पार्क बनाए जाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए तेजी से जमीन की तलाश की जा रही है।
दूर होगी बेरोजगारी
कॉरिडोर बन जाने के बाद कई बड़े घराने यहां पर उद्योग लगाने के लिए आगे आएंगे। इससे भारी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। जिले के काफी लोग रोजी-रोटी की तलाश में गैरप्रांतों में जाते हैं। इससे उन्हें राहत मिलेगी और अपने जिले में ही रोजगार मिल सकेगा।
अयोध्या हाईवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट औद्योगिक कॉरिडोर की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। इसके अलावा जिले में एक और औद्योगिक कॉरिडोर बनाया जाएगा जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी