फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Annapurna store work completed, construction work showing by uploading old photos

Barabanki News: अन्नपूर्णा स्टोर का काम पूरा, पुरानी फोटो अपलोड कर दिखा रहे निर्माण कार्य

Mon, 23 Sep 2024 07:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 23 Sep 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Annapurna store work completed, construction work showing by uploading old photos
बाराबंकी में हरख ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भानमऊ में मनरेगा के तहत बनाया गया अन्नपूर्णा स्
हरख (बाराबंकी)। मनरेगा में गड़बड़ियों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र पंचायत से लेकर ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों के कच्चे व पक्के कामों में 60-40 प्रतिशत के अनुपात का पालन नहीं हो रहा है। रोजाना फर्जी मस्टर रोल और पुरानी फोटो अपलोड कर वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिम्मेदार सबकुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच और चेतावनी तक ही सीमित रहते हैं।
विज्ञापन

ताजा मामला ब्लॉक हरख की ग्राम पंचायत भानमऊ में सामने आया है। यहां मनरेगा से अन्नपूर्णा स्टोर निर्माण कार्य को पूरा हुए तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। मगर अभी भी मनरेगा के पोर्टल पर श्रमिकों की पुरानी फोटो अपलोड कर निर्माण कार्य जारी होना दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भानमऊ में अन्नपूर्णा स्टोर का भवन मनरेगा से कराया गया है। भवन की रंगाई-पुताई हो चुकी है और अब पेंट भी उखड़ने लगा है। मगर मनरेगा में फैले भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मिलीभगत से अभी भी निर्माण कार्य जारी होना दिखाया जा रहा है। यहां श्रमिकों की पुरानी फोटो अपलोड कर मस्टर रोल भरे जा रहे हैं। शनिवार को मनरेगा पोर्टल पर मस्टर रोल संख्या 2312, 2313 पर 15 श्रमिकों की तैनाती दिखाकर निर्माण कार्य किया जाना दिखाया गया। इससे पहले भी कई बार फर्जी मस्टर रोल भरे जा चुके हैं, जिससे राजस्व को चूना लग रहा है। इसको लेकर पूर्व में भी शिकायतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ प्रीति वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी निर्माण कार्य दिखाया जाना भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed