{"_id":"691b6c7eff601a31b20413d4","slug":"anm-removed-in-case-of-death-of-newborn-barabanki-news-c-315-1-slko1014-152114-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नवजात की मौत मामले में एएनएम को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नवजात की मौत मामले में एएनएम को हटाया
Tue, 18 Nov 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ । सीएचसी हैदरगढ़ में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत के मामले में इलाज में लापरवाही मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने संबंधित स्टाफ नर्स का तबादला कर दिया है। यह घटना बीती 11 नवंबर को हुई थी।
जब बेहटा निवासी मंशाराम साहू की पत्नी सुधा को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पति ने आरोप लगाया था कि देर रात पत्नी को तकलीफ होने पर स्टाफ नर्स सोती रही और जागने पर उसने जबरन प्रसव कराने की कोशिश की। जिससे बच्चे की मौत हो गई। आरोप लगाया था कि लगातार कहने के बावजूद स्टाफ नर्स ने महिला को रेफर नहीं किया और नवजात की मौत के बाद ही केंद्र के डॉक्टर को सूचना दी गई। पति ने इसकी शिकायत सीएमओ और पुलिस से की थी। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक ने जांच करवाई। जिसमें स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आने पर अधीक्षक ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जयशंकर ने बताया कि सीएमओ ने स्टाफ नर्स गीता यादव को ब्लॉक त्रिवेदीगंज की न्यू पीएचसी परीवां स्थानांतरित कर दिया है।
(संवाद)