फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   animal

गो आश्रय केंद्र के दो बछड़ों को जंगली जानवर ने बनाया निवाला

Sat, 26 Feb 2022 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
animal
सूरतगंज (बाराबंकी)। गांव के बाहर बने गो आश्रय केंद्र के अंदर से ले जाकर दो बछड़ों को किसी जंगली जानवर ने शिकार बना डाला। शुक्रवार सुबह बछड़े के अवशेष और पगचिह्न देखकर गांव में तेंदुआ होने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। वन विभाग की टीम ने घंटों कॉम्बिंग की, लेकिन जानवर का पता नहीं चल सका। वन विभाग लकड़बग्घा होने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के सेमराय गांव के बाहर बने गो आश्रय केंद्र में बहुत से छुट्टा पशु रहते हैं। बृहस्पतिवार की देर रात गो आश्रय के अंदर पहुंचे किसी जंगली जानवर ने एक के बाद एक दो बछड़ों को बाहर ले जाकर निवाला बना डाला। शुक्रवार सुबह जब चौकीदार पवन कुमार सिंह ने देखा कि किसी पशु के घसीटने के निशान के साथ खून पड़ा था।
विज्ञापन

वह निशानदेही पर पास की झाड़ी में पहुंचा तो देखा कि बछड़े का क्षतविक्षत शव पड़ा था और पास में ही किसी जंगली जानवर के पगचिह्न बने थे। इसके बाद उसने गांवों वालों को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे रेंजर पीके सिंह ने गहनता से जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के दरोगा दीपक कुमार, मुनेश्वर प्रसाद, वनरक्षक महेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार ने टीम के साथ घंटों क्षेत्र में कॉम्बिंग की लेकिन जंगली जानवर का सुराग नहीं मिल सका है। मौके पर पहुंचे उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) डॉ. एनके सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। टीम ने मौके पर मिले जानवर के पगचिह्नों का नमूना बनाकर जांच के लिए भेजा है। वन क्षेत्राधिकारी पीके सिंह ने बताया कि मवेशी पर तेंदुए ने नहीं भेड़िया या लकड़बग्घा ने हमला किया है। मौके पर मिले पगचिह्न के आधार पर जानवर लकड़बग्घा होने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed