फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Angry people protest after the death of the injured

घायल की मौत से बिफरे लोगों ने शव रख किया प्रदर्शन

Sun, 19 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 19 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Angry people protest after the death of the injured
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बीते पंद्रह दिन पूर्व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले मेें हुई मारपीट में घायल अधेड़ की शनिवार की देर रात लखनऊ में इलाज के इौरान मौत हो गई। घटना के आरोपियों पर पुलिस ने महज शांतिभंग की कार्रवाई की थी जिसके चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


रविवार को मृतक का शव गांव पहुंचने पर लोगों ने देवा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बिहार प्रदेश के ग्राम हमारपुर छपरा जिला सीवान के रहने वाले झाखरराय (48) पुत्र दरोगा राय जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में पड़ने वाली सूत मिल में नौकरी करते थे। करीब एक साल पहले मिल बंदी के बाद नौकरी चली गई तो वह यहां नई बस्ती मोहल्ले में रामप्रकाश पाठक के घर पर किराए पर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पंद्रह दिन पहले शफीक, छोटू, शराफत व पीरबटावन निवासी रघुराज से झाखरराय का मामूली बातों को लेकर विवाद हो गया था।

जिसके बाद इन सभी ने झाखरराय व बेटे प्रिंस की जमकर पिटाई कर दी थी। इस मारपीट में झाखरराय का बेटा प्रिंस भी घायल हो गया था। आरोप है कि सभी हमलवार शराब के नशे में धुत थे। हालत गंभीर होने के चलते झाखरराय का लखनऊ में इलाज चल रहा था जहां शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले के आरोपियों पर महज शांतिभंग की कार्रवाई की थी। जिसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और रविवार की शाम लखनऊ से शव आने पर देवा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल भकियू नेता मुुकेश सिंह के साथ दर्जनों लोग आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

जानकारी पर पहुंचे सीओ सिटी संतोष सिंह व एसडीएम सुनील कुमार ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाने की बात कही। जिस पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। एसओ विजय सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ संबंधित धारा बढ़ाकर सख्त कार्रवाई होगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।                        


कैसे होगा बिटिया का विवाह                        
मृतक झाखरराय के चार बच्चे रितू, रीता, प्रिंस, प्रयांशु व पत्नी कलावती है। झाखर की मौत के बाद परिवारीजनों पर रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इनकी बेटी रीता का विवाह भी तय था लेकिन अब पिता की मौत के बाद बेटी का विवाह कैसे होगा इस बात को लेकर हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed