{"_id":"58f8fbe24f1c1bde6b471822","slug":"angry-people-jammed-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर भड़के, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर भड़के, हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक साइकिल सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। गुरुवार जब शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय विधायक व एसडीएम ने सभी को समझाकर शांत कराया।
इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहने से वाहनों की कतार लगी रही। मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भौका मजरे करपिया निवासी बब्लू (35) पुत्र सुरेश बुधवार सुबह साइकिल से मजदूरी करने बाराबंकी जा रहा था।
रामनगर राजमार्ग पर ज्योली के पास एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें बब्लू गम्भीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव गांव पहुंचने पर आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने भौका मोड़ पर हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सड़क जाम की सूचना पर मसौली पुलिस, रामनगर सीओ श्रीपाल यादव समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लोग जिला अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। भीड़ ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इसी बीच क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र रावत और उप जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मौके पर जाकर लोगों को शांत कराया। लोग पुलिस की कार्यशैली से नाराज थे, जिस पर एसडीएम ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई व मृतक की पत्नी को आवास, ग्राम सामाज की भूमि का पट्टा, पारिवारिक सहायता दिलाने और हादसा करने वाले बाइक सवार युवक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।