{"_id":"6935e084fbc16be5a70e42a6","slug":"an-innocent-child-and-the-bank-presidents-grandson-died-in-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-153481-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हादसों में मासूम व बैंक अध्यक्ष के पोते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हादसों में मासूम व बैंक अध्यक्ष के पोते की मौत
Mon, 08 Dec 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह साल के मासूम और भूमि विकास बैंक हैदरगढ़ के अध्यक्ष के युवा पोते की मौत हो गई। दोनों घटनाओं से परिवार में चीख-चीत्कार मच गई। अपनों को खोने के गम में परिवार के हर सदस्य का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
रामनगर कोतवाली क्षेत्र के उटखड़ा पोस्ट बुढ़वल गांव निवासी संदीप शनिवार देर शाम अपने बेटे प्रतीक (5), बड़े बेटे प्रिंस (9) तथा गांव के बृजेश विश्वकर्मा व गिरधारी के साथ ई रिक्शा से रानीबाजार बच्चों की स्कूली ड्रेस लेने जा रहे थे। रानीबाजार मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की ई रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भयावह थी कि ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और लोहे का एंगल प्रतीक के पेट में धंस गया। मासूम का पैर भी पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया, जबकि बृजेश और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही संदीप की पत्नी आरती बेहोश हो गईं। ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
दूसरे हादसे में मूलरूप से हैदरगढ़ कोतवाली के गुलालपुर निवासी एवं भूमि विकास बैंक हैदरगढ़ के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त कैप्टन गणेश सिंह के असंद्रा के नईसड़क कस्बे में मकान बनवाकर रहते हैं। उनके पुत्र सुरेश सिंह गुलालपुर के कोटेदार हैं, जबकि पोते आशीष सिंह (32) फाइनेंस रिकवरी टीम में कार्यरत थे।
शनिवार देर शाम आशीष हैदरगढ़ से घर लौट रहे थे। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में वह स्वयं किसी तरह घर पहुंचे, जहां हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि गिरने के दौरान अंदरूनी चोटों के कारण उन्हें खून की उल्टी हुई थी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इन हादसों से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है।