{"_id":"6a077f670ed4ae58720fc105","slug":"alam-was-murdered-for-commission-barabanki-news-c-315-1-brp1006-167812-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कमीशन के चक्कर में हुई आलम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कमीशन के चक्कर में हुई आलम की हत्या
Sat, 16 May 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 16 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जैदपुर के बलछत गांव निवासी पुलिस के मुखबिर आलम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आलम की पत्नी ने जिन दो लोगों पर शक जताया था, जांच में वे बेगुनाह निकले। पुलिस ने गांव के ही राकेश कुमार गुप्ता व उनके दो पुत्रों विकास व आकाश को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किसा। हत्या की वजह जमीन बिक्री के कमीशन को लेकर हुआ विवाद बताया गया है।
एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। बताया कि बलछत गांव निवासी आलम का शव छह मई की रात टेरा गांव के पास नाले के किनारे सड़क से कुछ दूर पड़ा मिला था। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हुआ था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान आलम की पत्नी ने गांव के शाकिर व तुरकानी गांव के अफजल पर हत्या की आशंका जताई थी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने क्राइम ब्रांच समेत तीन पुलिस टीमें लगाई। सर्विलांस और स्थानीय इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस के अनुसार गांव निवासी राकेश कुमार गुप्ता का एक जमीन संबंधी समझौता हुआ था।
विज्ञापन
इस सौदे में ब्रोकर की भूमिका निभाने वाले आलम कथित तौर पर 50 हजार रुपये कमीशन मांग रहे थे। घटना वाले दिन आलम राकेश के घर पहुंचे थे, जहां रुपये को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान राकेश कुमार गुप्ता और उसके पुत्र आकाश व विकास गुप्ता ने हथौड़ी से आलम के सिर पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों ने गमछे से उसका गला कसकर हत्या कर दी। वारदात के बाद राकेश ने अपने दूसरे बेटे आकाश की मदद से शव को खेत में फेंक दिया ताकि घटना को हादसा दर्शाया जा सके। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।