फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Akhilesh Yadav holds election rally

अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा की

Mon, 21 Feb 2022 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav holds election rally
बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वह गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं परंतु सपा की सरकार बनते ही हम भर्ती निकाल प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे। भाजपा नेता सिर्फ झूठ बोल रहे हैं, जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ जबकि सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि काका (काले कानून) तो चले गए अब बाबा का नंबर है और बुलडोजर खराब हो गया है।
विज्ञापन

बाबा प्रदेश में विकास के नाम पर नाम बदलने का काम करते थे लेकिन अब उनका ही एक नया नाम सामने आया है बुलडोजर बाबा। उन्होंने कहा कि बुलडोजर बाबा ने अपने बुलडोजर को मरम्मत के लिए भेजा है क्योंकि उनको पता चल गया है कि उनकी सरकार जा रही है। सपा मुखिया ने ये बातें रविवार को शहर में हैदरगढ़ मार्ग स्थित मौरंग मंडी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार वह नहीं बल्कि जनता खुद उनका चुनाव लड़ रही है। यदि सपा की सरकार बनी तो तीन सौ यूनिट बिजली व किसानों की सिंचाई का बिल फ्री किया जाएगा। जबसे सपा ने यह बात कही है तब से बीजेपी कार्यकर्ताओं की बिजली गुल हो गई है और बड़े नेताओं के ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी होने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसानों को धान बेचने के लिए ही भटकना पड़ा है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है, यूरिया मिलती है तो उसकी बोरी में भी पांच किलो कम खाद निकलती है। कहा कि बीजेपी नेता पहले चरण के चुनाव में ठंडे पड़ गए थे, दूसरे में ढीले हुए जबकि तीसरे व चौथे चरण में शून्य हो जाएंगे।
अखिलेश ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो आने वाले समय में पेट्रोल दो सौ रुपये लीटर बिकेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश का एक उद्योगपति बैंकों का 23 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग जाता है, वह कहां का है, यह सब जानते हैं।
जबकि किसी किसान का यदि जरा सा भी कर्ज है तो उसे अपनी जमीन बेचनी पड़ती है और किसानों को बैंक से आसानी से कर्ज भी नहीं मिलता है। कहा कि जो मुख्यमंत्री लैपटॉप व स्मार्टफोन नहीं चला पाता है, वह युवाओं को सुविधाएं कैसे देगा। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी लोगों से की।
सपा की जनसभा में शिक्षामित्र, अनुदेशक व ग्राम रोजगार सेवक बैनर लहरा रहे थे। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर सभी की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार में इन सभी पर लाठीचार्ज के साथ जमकर उत्पीड़न किया गया। सरकार बनने पर वह प्रदेश में खाली पड़े 11 लाख पदों पर युवाओं की भर्ती कर रोजगार देंगे जबकि निजी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती करेंगे जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी जाएगी।
सपा मुखिया ने कहा कि लखनऊ में मेेट्रो हमने चलवाई थी। लखनऊ व बाराबंकी के बीच दूरी कम है और यहां के तमाम लोग रोज लखनऊ आते-जाते हैं। ऐसे में इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार बनने पर मेट्रो को बाराबंकी तक लाया जाएगा।

जनसभा में हेलीकाप्टर से पहुंचे अखिलेश को सुनने के साथ ही उनका उड़नखटोला देखने के लिए लोग जुटे रहे। कार्यक्रम में कई तरह की अव्यवस्था भी सामने आई। सपा कार्यकर्ताओं ने ही धक्का-मुक्की कर बैरियर तोड़ दिए। इस पर सपा नेताओं को उन्हें समझाना पड़ा। वहीं कार्यक्रम के चलते हैदरगढ़ मार्ग पर लगे जाम में फंसकर भी लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed