फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Akhilesh's face-finding work both good ... your stained

अखिलेश का चेहरा-काम दोनों अच्छा... अपने लगा रहे दाग

Fri, 09 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 09 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh's face-finding work both good ... your stained
बेनी प्रसाद बोले, भ्रष्टाचार के आरोप के कारण हो रही सरकार की बदनामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काम और चेहरा दोनों बहुत अच्छा है, लेकिन अपने ही लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिससे अखिलेश की बदनामी हो रही है। शुक्रवार को यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने सपा नेताओं को चेतावनी दिया कि चुनाव में बहुत कम समय बचा है। उन्होंने कहा सुधर जाओ नहीं तो जनता सुधार देगी। नेताओं पर सबसे बड़ा दाग भ्रष्टाचार का होता है। देश में जितनी भी सरकारें बदली हैं सब भ्रष्टाचार के आरोप के कारण।
विज्ञापन


 शुक्रवार को वह रामनगर के बरदरी में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम की जमकर तारीफ किया। लेकिन सरकार और पार्टी पर कुछ लोगों के कारण लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप की वजह वह थोड़ा खिन्न दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश जैसा बेदाग चेहरा किसी पार्टी के पास नहीं है। हम अखिलेश के कार्योें का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। कभी किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगता है तो कभी किसी अधिकारी पर। जनता में ये संदेश जा रहा है कि सरकार भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

कहा कि सरकार की योजनाएं बहुत अच्छी हैं लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की रिश्वतखोरी के कारण उसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। कहा कि  जिसको पैसा कमाना हो वह राजनीति से छोड़कर धंधा-पानी शुरू कर दे। बिजनेस की कीजिए टाटा अंबानी बनिए कोई रोक टोक नहीं है। लेकिन अगर राजनीति में हैं अपना दामन बहुत साफ रखिए।

जनता नहीं, अडानी का कर्जा माफ कर रहे मोदी
बेनी प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने 2008 में किसानों का कर्जा माफ किया था जो बहुत ही अच्छा कदम था। जिसका फायदा उसे 2009 के लोकसभा चुनाव में मिला लेकिन मोदी तो सिर्फ अडानी जैसे लोगों का कर्जा माफ कर रहे हैं। किसान थोड़े से कर्जे के लिए बेइज्जत कर दिया जाता है जबकि उद्योगपति पर कोई आंच नहीं आती। जब से मोदी ने नीति आयोग बनाया है। तब से राज्य सरकारों का बहुत नुकसान हो रहा है। अखिलेश इसकी शिकायत भी कर चुके हैं।
 
राहुल गांधी बहुत अच्छे
बेनी से जब राहुल गांधी पर अखिलेश की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कि राहुल गांधी और अखिलेश दोनों बहुत अच्छे हैं। गठबंधन के समीकरण को लेकर भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता । लेकिन दो अच्छे लोग अगर मिल जाएं तो बहुत अच्छा होगा।

भाजपा से ही होगा सपा का मुकाबला
पूरे भाषण के दौरान बेनी प्रसाद ने कांग्रेस और बसपा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में सपा का मुकाबला भाजपा से ही होगा। भाजपा वाले पैसे के बल पर हवा बनाने में बहुत माहिर हैं। लेकिन हमारे हिंदू भाई बहुत समझदार हैं। वह अब झांसे में नहीं आएंगे।


बेनी को नमन करने की होड़
इस कार्यकर्ता सम्मेलन को सदर विधायक सुरेश यादव, हैदगरगढ़ विधायक राम मगन रावत, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व मंत्री छोटेलाल यादव समेत कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने अपने संबोधन में बेनी प्रसाद का गुणगान करने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। किसी ने विकास का मसीहा कहा तो कोई रेल गाड़ी का इंजन बता रहा था। किसी ने खुलकर तो किसी ने इशारे में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा को रामनगर से चुनाव लड़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed