फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   After the death of the wife, the body of the husband was found hanging from a noose

Barabanki News: पत्नी की मौत के बाद पति का शव फंदे से लटका मिला

Wed, 03 Jul 2024 04:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
After the death of the wife, the body of the husband was found hanging from a noose
शुक्लपुर गांव में हुई घटना को लेकर दोनों परिवारों में मचा कोहराम
विज्ञापन

महिला के शरीर पर मिले थे गंभीर चोट के निशान, बच्चे हुए अनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के पूरे शुक्ल मजरे महुलारा गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में महिला की मौत के बाद पति पर हत्या का आरोप लगा था। मगर मंगलवार को पति का शव भी गांव से दो किलोमीटर दूर पेड़ में फंदे पर लटका पाया गया। इन घटनाओं से जहां मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है वहीं मृतक के पारिवारिक जान रो-रो कर बेहाल हैं। दो बच्चे अनाथ हो गए हैं।
असंद्रा थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव निवासी अवध प्रसाद शुक्ल की पुत्री बीनू (38) की शादी करीब बीस साल पहले रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के पूरे शुक्ल मजरे महुलारा गांव निवासी संतोष कुमार मिश्रा से हुई थी। दोनों से एक पुत्र अभिनव (12) और पुत्री अदिति (16) हैं। सोमवार को संदिग्ध हालात में गंभीर हालत में घायल बीनू की घर से अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। बीनू के गले, ललाट और होंठ पर चोट के निशान थे। घटना के बाद मचे हड़कंप के दौरान पुलिस भी पहुंची मगर अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोग हत्या की चर्चा कर रहे थे मगर पुलिस का कहना था कि आंगन में गिरकर मौत हुई है। घटना के बाद से ही महिला का पति संतोष मिश्रा लापता हो गया था। मंगलवार को मृतका के पिता अवध प्रसाद शुक्ल ने रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की हत्या और शव जलाने को तहरीर दी। चूंकि अंतिम संस्कार हो चुका था इसलिए पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम जांच शुरू की। अभी जांच चल ही रही थी कि मंगलवार की शाम लापता पति संतोष का शव गांव से दो किलोमीटर दूर निर्जन स्थान पर एक नीम के पेड़ से लटका मिला। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रामसनेहीघाट के एसएचओ ओपी तिवारी ने बताया कि इस घटना के बाद मायके के लोगों ने अपने आरोप वापस ले लिए हैं। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अनाथ हो गए भाई-बहन
संतोष मिश्रा और बीनू की मौत से उनकी पुत्री अदिति और पुत्र अनुभव महज 36 घंटे के अंदर अनाथ हो गए। सोमवार को मां की मौत के बाद दोनों बच्चे को बिलखता देख गांव वालों की आंखें भी नम हो गई थीं। पिता की मौत के बाद किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि बच्चों से बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहेली बनी मौत, भारी पड़ी लापरवाहीदंपति की मौत के बाद ग्रामीण सीधे तौर पर घरेलू कलह की चर्चा कर रहे हैं और पुलिस भी यही मान रही है। बीनू की मौत गंभीर चोट के कारण हुई। मगर यह चोट कैसे लगी यह अपने आप में राज बना हुआ है। वहीं, महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम न कराया जाना और पति के गायब रहने के बाद उसकी सघनता से खोजबीन न होना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed