{"_id":"68224d68721ab518b60ec4c6","slug":"after-purchase-28-thousand-quintals-of-wheat-were-dumped-at-the-centers-barabanki-news-c-315-1-slko1014-139208-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खरीद के बाद केंद्राें पर डंप 28 हजार क्विंटल एमटी गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खरीद के बाद केंद्राें पर डंप 28 हजार क्विंटल एमटी गेहूं
Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मोबाइल से गेहूं की खरीद शुरू किए जाने के बाद भले ही गेहूं की सरकारी खरीद की स्थिति में सुधार आया हो परंतु उठान में लापरवाही बरती जा रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते क्रय केंद्रों पर खरीदा गया करीब 28,520 क्विंटल गेहूं उठान न होने से डंप पड़ा है। क्रय केंद्र प्रभारियों का कहना है परिवहन ठेकेदारों द्वारा उठान में जानबूझकर उदासीनता बरती जा रही है। मामले की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी जा चुकी है।
शासन द्वारा इस बार गेहूं की सरकारी खरीद के लिए लक्ष्य 39 हजार एमटी का लक्ष्य तय किया गया था। इसे हासिल करने के 92 गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। लेकिन खरीद को रफ्तार के जोर न पकड़ पाने के कारण अधिकांश क्रय केंद्रों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद ने भी निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा मिलने पर नाराजगी जताते हुए गांव-गांव जाकर मोबाइल तरीके से गेहूं की खरीद का आदेश दिया था।
इसके बाद केंद्र प्रभारियों की अगुवाई में कर्मचारियों ने गांवों में किसानों के घर पहुंच कर अब तक 91090 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। इससे गेहूं खरीद की स्थिति में कुछ हद तक सुधार आया परंतु अब उठान में लापरवाही बरती जा रही है। अभी तक महज 62,570 क्विंटल गेहूं की एफसीआई गोदाम को भेजा जा सका है जबकि 28520 क्विंटल गेहूं उठान के लिए क्रय केंद्रों पर डंप पड़ा है। उठान न होने से अचानक तेज बरसात होने पर इसके खराब होने का अंदेशा भी बना है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि परिवहन में लगे ठेकेदारों को उठान में तेजी के निर्देश दिए गए हैं इसके बाद भी सुधार न आने पर ठेकेदार फर्म पर विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।