{"_id":"691237ca2bf34be4af09edf8","slug":"after-hours-of-pushing-the-prescription-was-made-many-returned-without-treatment-barabanki-news-c-315-1-slko1012-151579-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घंटों धक्के खाने के बाद बन पाया परचा, कई लौटे बिना इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घंटों धक्के खाने के बाद बन पाया परचा, कई लौटे बिना इलाज
विज्ञापन
बाराबंकी। घंटों धक्का खाने के बाद मरीजों के परचे बन पाए तो कई बिना इलाज के ही वापस लौटने को मजबूर हुए। सोमवार को जिला अस्पताल में कुछ ऐसा ही नजारा पेश आया। उधर अस्पताल प्रशासन इस समस्या का कोई हल नहीं निकाल पा रहा है, जिससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में इलाज के लिए सुबह से ही मरीजाें की लाइन लगने लगी। ओपीडी में सोमवार 1856 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कतें मरीजों को इन दिनों परचा बनवाने में हो रही है, क्योंकि यहां पर कोई ऑपरेटर नहीं है और अप्रशिक्षितों के सहारे काम चल रहा है।
परचा बनवाने के लिए लाइन में लगे राम सहारे, भैरव प्रसाद, गीता देवी, कौशल प्रसाद ने बताया कि सुबह नौ बजे से आकर परचा बनवाने के लिए लाइन में लग गया था भीड़ के चलते 11 बजे जाकर परचा बना सका। वहीं भीड़ इतनी ज्यादा रही कि शंभू, गौरव और गिरधारी का परचा नहीं बना तो वह बिना इलाज के ही वापस लौट गए। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि परचा बनाने में जो दिक्कतें आ रही है उसको दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।