{"_id":"672a7a0161fcce89e408ed44","slug":"advocates-took-out-a-procession-submitted-memorandum-after-the-demonstration-barabanki-news-c-315-1-brp1006-127425-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन बाद सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन बाद सौंपा ज्ञापन
Wed, 06 Nov 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय में कार्यरत अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश दिखा। इस दौरान मुख्यालय से लेकर तहसीलों तक में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समाप्ति पर अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी प्रयागराज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को प्रेषित किया।
इसमें मुख्य तौर पर गाजियाबाद जिला जज के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व घायल अधिवक्ताओं को प्रतिकर भुगतान के साथ दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग शामिल थी। जिला मुख्यालय पर अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई, महामंत्री अशोक वर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने जिला बार एसोसिएशन भवन से जुलूस निकाला। जुलूस सिविल कोर्ट परिसर, अयोध्या राज मार्ग, कलेक्ट्रेट कचेहरी होते हुए नवाबगंज परिसर पहुंचा। इस दौरान आयोजित विरोध सभा को अधिवक्ता हुमायूं नईम खां, अनुराग शुक्ला, श्रवण सिंह, रितेश मिश्रा, सरदार जसमीत सिंह, सुरेश चंद्र गौतम, राकेश तिवारी व प्रदीप बाजपेई सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए गाजियाबाद पुलिस प्रशासन की निंदा की। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहें। (संवाद)
उधर, रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को गजियाबाद में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर नाराजगी जताई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी व महामंत्री सुरेश शास्त्री की अगुवाई में समस्त अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय से रैली निकालकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि जिला जज का तबादला, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व चोटिल अधिवक्ताओं के मुआवजे न दिलाए जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।