फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ADTC and driving training center will be built soon

Barabanki News: जल्द बनेंगे एडीटीसी व ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

Fri, 27 Dec 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 27 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
ADTC and driving training center will be built soon
बाराबंकी। ढकौली और बड़ेल में प्रत्यायन चालन परीक्षण केंद्र (एडीटीसी) स्थापित किए जाएंगे जबकि हरख मार्ग पर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (डीटीसी) बनाया जाएगा। कंपनियों ने भूमि खरीद कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्यायन चालन परीक्षण केंद्र (एडीटीसी) के लिए लखनऊ की दो एजेंसियों ने आवेदन किया है। एक सेंटर ढकौली व दूसरा बड़ेल में बनाया जाएगा। यहां पर ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनेंगे। सीसीटीवी कैमरे व सेंसर भी लगाए जाएंगे। दो पहिया, चार पहिया व भारी वाहन प्रशिक्षण के लिए के लिए मौजूद रहेंगे। स्थायी लाइसेंस के लिए यहां पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद परीक्षण होगा।
विज्ञापन


वहीं हरख मार्ग पर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (डीटीसी) बनेगा। यहां पर भी वाहन चालने के प्रशिक्षण के साथ ही टेस्टिंग भी होगी। तीनों सेंटरों पर दी जाने वाली सुविधाओं की आरआई बलवंत यादव मॉनीटरिंग करेंगे। कंप्यूटर पर लाइसेंस जारी करने का अनुमोदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला का कहना है कि लाइसेंस बनाने का कार्य निजी कंपनियां करेंगी। इसके लिए जिले में तीन सेंटर खोलने के आवेदन आ चुके हैं। जल्द ही सेंटरों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed