फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   action will take on 14 secretaries, notice issued

14 सचिवों पर होगी कार्रवाई, नोटिस जारी

Fri, 06 Oct 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने वाले 14 सचिवों ने छह माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी आज तक उनका लेखा जोखा प्रिया साफ्टवेयर पर फीड नही कराया है। जिससे उनके द्वारा कराए गए कार्यों में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। विभाग ने उन पर अब शिकंजा कसते हुए नोटिस जारी की है।

विज्ञापन


दो दिनों के अंदर फीडिंग की कार्रवाई न करने और कार्यालय में अभिलेख न जमा करने पर वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं।  पंचायती राज विभाग द्वारा पिछले वर्ष 2016-17 में विकास खंडों में कई निर्माण कार्य कराए गए थे। निर्माण कार्य पूर्ण के बाद कई ब्लॉक के 14 सचिवों आज तक उसका लेखा जोखा प्रिया साफ्टवेयर पर फीड नही कराया है और न ही उसके अभिलेख ही जिला पंचायत राज विभाग के कार्यालय  में जमा किए हैं।
विज्ञापन


जिसमें उनके द्वारा निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किए जाने की बूं आ रही है। कई बार पत्र व निर्देश दिए जाने के बाद यह कार्रवाई पूर्ण नही हो सकी। जिसके बाद विभाग ने इन्हें नोटिस भेजी है।  पुराने कार्यों का लेखा जोखा न देने वाले सचिवों में राजेश निगम, मोहम्मद अजहर, एसएन पांडेय, संजय गुप्ता, जानकीराम, पुनीत वर्मा, राजेंद्र यादव, बृजेश कुमार, एडी तिवारी, उत्तम कुमार, अश्वनी त्रिवेदी, सतीश चंद्र, मोहित चतुर्वेदी और अनिल मिश्र शामिल हैं। प्रभारी डीपीआरओ आशुतोष कुशवाहा ने बताया कि इन सभी नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर लेखा जोखा फीड कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed