{"_id":"58f8fd004f1c1bc82a47083f","slug":"action-will-held-against-three-managers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जिला प्रबंधकों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जिला प्रबंधकों पर गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने तीन जिला प्रबंधकों केे खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। आरएफसी फैजाबाद ने बृहस्पतिवार को क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि खरीद के साथ गेहूं की उठान भी क्रय केंद्रों से कराई जाए, जिससे क्रय केंद्रों पर गेहूं डंप न हो सके।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रभाकांत द्विवेदी ने बताया कि गेहूं खरीद में तीन एजेंसियों एनसीसीएफ, नैफेड और कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा जमकर लापरवाही बरती जा रही है। चेतावनी के बाद भी कोई सुुधार नहीं हो रहा है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी थी। जिस पर जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने एनसीसीएफ के जिला प्रबंधक विशाल कुमार, नैफेड के जिला प्रबंधक अभिषेक निगम और कर्मचारी कल्याण निगम के प्रबंधक जिलाजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
आरएफसी फैजाबाद अनिल कुमार उपाध्याय ने बृहस्पतिवार केे गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया। कहा कि गेहूं खरीद की प्रगति बहुत धीमी है इसमें और तेजी लाई जाए।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि गेहूं खरीद के साथ ही क्रय केंद्रों से इसकी उठान भी सुनिश्चित कराई जाए। इस मौके पर वरिष्ठ विपणन निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव, दीपक तोमर, आलोक रंजन, गायत्री मौर्या, अरविंद विश्वकर्मा, हरीश चन्द्र आदि मौजूद रहे।