फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   action

मुंबई से चोरी वाहन को ई-चालान से किया बरामद

Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
action
बाराबंकी। करीब दो माह पहले मुंबई से चोरी किया गया पिकअप वाहन को पुलिस ने चालान के दौरान पकड़ा। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि दो माह पहले वाहन (एमएच43बीबी-1738) को चालक सुधाकर जायसवाल निवासी बिकरौली वेस्ट सूर्यानगर आंबेडकर चौक थाना पार्क साइड मुंबई वहां से लेकर बाराबंकी आया था। इसके बाद सुधाकर ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। वाहन स्वामी ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान 30 जून को बाराबंकी पुलिस ने उक्त वाहन का ई-चालान किया। चालान का मैसेज वाहन स्वामी अशोक प्रभाकर गौलंगे निवासी तुलजई बाग सेक्टर-3 ए नियर दत्ता माही कॉलेज नवी मुंबई महाराष्ट्र के मोबाइल नंबर पर पहुंचा। इस पर अशोक प्रभाकर ने एसपी बाराबंकी से शिकायत कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने छानबीन की तो पता चला कि चालक ने चालान के दौरान सिर्फ अपना नाम व मोबाइल नंबर अंकित कराया गया था। उस नंबर के आधार पर टीम ने वाहन बरामद करने के साथ शनिवार को चालक सुधाकर जायसवाल को लोनीकटरा क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed