{"_id":"69bb0cced0b1e6663f0f7eaf","slug":"achievements-counted-on-completion-of-nine-years-of-the-government-barabanki-news-c-315-1-slko1014-161834-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां
Thu, 19 Mar 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर डीआरडीए गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पात्र लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन हुआ। मुख्यमंत्री के उद्बोधन को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाभार्थियों ने सुना। राज्यमंत्री ने जिले के नवनिर्माण कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति कर रहा है। उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों से नए युग के निर्माण की बात कही। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार करते हुए यह नौ वर्ष सर्वांगीण विकास के प्रतीक हैं। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन, एडीएम निरंकार सिंह, डीडीओ भूषण कुमार, पीडी राकेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह मौजूद रहे।
जनकल्याणकारी योजनाओं का वितरण
इस अवसर पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया गया। इनमें निर्मला, रोशनी, अखतरूल निशा, हेकमा, दुर्गेश कुमार, राज, आयुष आराध्य को आयुष्मान योजना का लाभ दिया गया। कन्या सुमंगला योजना का लाभ रूद्रिका और अदीबा को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नीलम देवी और चंद्रभान, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को पांच लाख का डेमो चेक दिए गए। इसके अलावा सामूहिक विवाह योजना में अंजली, काजल, दिव्यांशी को, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में नायरा और अक्षत शर्मा को, वृद्धा पेंशन में राधा देवी और ललिता को लाभ दिया गया। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा सोलर पंप के प्रमाण पत्र भी लाभार्थियों को दिए गए।