फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

पराली के धुएं में टकराया बाइक सवार, गंभीर

Fri, 23 Oct 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। पराली जलाने से फैले धुएं के कारण कार व बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार जलती हुई पराली में गिरकर झुलस गया जिसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मसौली क्षेत्र के ग्राम कुड़वा मजरे सतविसावा निवासी निर्मल कुमार (42) बृहस्पतिवार को बाइक से बच्चों को शहाबपुर स्थित गुलाबदेई इंटर कॉलेज पहुंचाकर लौट रहा था। मुबारकपुर-करपिया रोड पर बन्दरहीबाग के निकट सड़क के दोनों तरफ पराली जलाए जाने से काफी धुंआ फैला था। इसके चलते बाइक और एक कार में टक्कर हो गई। इससे असंतुलित होकर बाइक चालक पराली की आग में गिर गया। निर्मल झुलस गया। यह देख आसपास के लोगों ने उसे लपटों से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में पहुंचवारा। हालत चिंताजनक होने के कारण उसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने बताया कि पराली जलाने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed